मंदिरों में गूंजे हर-हर महादेव के स्वर, छोटी काशी में लगा भक्तों की भीड़

                                                        महाशिव रात्री पर्व


जयपुर। सोमवार को महाशिवरात्री पर्व के अवसर पर सुबह से ही छोटी काशी कहे जाने वाले जयपुर समेत पूरा प्रदेश में महाशिवरात्रि का पर्व पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया गया।  सर्वार्थ सिद्धि योग और सोमवार का दिन होने के साथ शिव योग इस वर्ष की महाशिवरात्रि पर दुर्लभ संयोग बना।जयपुर के ताड़केश्वर महादेव मंदिर में  सुबह से भक्तों की लंबी-लंबी कतारें नजर आई। हर-हर महादेव के स्वर से वातावरण गुंजायमान हो रहा था।शिव की पूजा अराधना के लिए जहां स्थानीय महिलाओं की भारी भीड़ रही वहीं विदेशी महिलाएं भी भक्ति से अछूता नहीं रही। शिवरात्रि पर चौड़ा रास्ता स्थित ताड़केश्वरजी, क्वींस रोड वैशालीनगर स्थित झारखंड महादेव, बनीपार्क के जंगलेश्वर महादेव, छोटी चौपड़ स्थित रोजगारेश्वर महादेव, झोटवाड़ा रोड स्थित चमत्कारेश्वर महादेव, रामगंज के ओंडा महादेव, विद्याधर नगर के भूतेश्वर महादेव, धूलेश्वर महादेव व जाट का कुआं के महादेव मंदिर में मेले सा माहौल है। शिवालयों में श्रद्धालु दूध मिश्रित जल से भोलेनाथ का अभिषेक किया। बेर, सोगरी, धतूरा, बिल्व पत्र अर्पित कर आरती की गई।