मनोज तिवारी ने नवनिर्मित मलेरिया कार्यालय भवन का किया उद्घाटन

सांसद व दिल्ली प्रदेश, भजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम के नवनिर्मित मलेरिया कार्यालय भवन का उद्घाटन  झरोदा डेरी  किया। इस के साथ उन्होनें क्षेत्र में हाई मास्ट लाईंटो का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर अति. आयुक्त  जयराज नाइक, निगम स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ ए.के. बंसल, क्षेत्रीय उपायुक्त, पंकज सिंह और निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय पार्षद, सुश्री रेखा सिन्हा ने की।


श्री मनोज तिवारी ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि निगम अपने अधिकार क्षेत्र में नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है।क्षेत्रीय पार्षद, सुश्री सिन्हा ने बताया कि मलेरिया कार्यालय भवन 201 वर्ग मीटर के क्षेत्र में विकसित किया गया है जिसकी लागत रु 29.87 लाख है। उन्होने बताया की इस भवन में दो कमरे, एक हॉल, दो शौचालय ब्लॉक हैं।