नगर आयुक्त दिनेश चंद्र ने किया पीएम-सीएम रुट मार्ग का निरीक्षण









 







गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल रविवार को पुनः गाजियाबाद आएंगे। इसके मद्देनजर शनिवार को नगर आयुक्त दिनेश चंद्र द्वारा उनके आगमन व प्रस्थान रूट मार्ग का निरीक्षण किया।

फिर विभिन्न व्यवस्था व कार्य करने हेतु विभिन्न अधिकारियों को अधिकृत किया। मुख्यमंत्री रूट मार्ग से कार्यक्रम स्थल तक समुचित साफ-सफाई कराने के लिए अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार व नगर स्वास्थ्य अधिकारी को अधिकृत किया। जबकि रुट मार्ग के किनारों, डिवाइडरों पर पानी छिड़काव के लिए महाप्रबंधक (जल) आनन्द त्रिपाठी को निर्देशित किया।

 रुट मार्ग के दोनों ओर से अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए जोनल प्रभारी सुनील राय को अधिकृत किया। जबकि रुट मार्ग के दोनों सड़क किनारों व चौराहों पर गमलों व पौधे रखकर मार्ग को सुंदर बनाने हेतु अपर नगर आयुक्त शिव पूजन यादव व उद्यान पर्यवेक्षक को निर्देशित किया। इसके अलावा, रुट मार्ग पर लगे अवैध होर्डिंग बैनर यूनिपोल आदि को हटवाने के लिए अपर नगर आयुक्त आर.एन.पाण्डे को अधिकृत किया गया।

चूंकि इंदिरापुरम गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के अधीन है, इस लिए समस्त कार्य व व्यवस्था करने के लिए प्राधिकरण के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर नगर निगम द्वारा अपना सहयोग देने के लिए कहा गया है। हालांकि निरीक्षण के समय नगर निगम के सभी अधिकार व कर्मचारी क्षेत्र में कार्य करते मिले। निरीक्षण के समय नगर आयुक्त दिनेश चंद्र के साथ समस्त अपर नगर आयुक्त, जोनल प्रभारी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, सफाई निरीक्षक एवं अभियंता उपस्थित रहे।