चुनाव प्रचार खर्च मामले में जनरल वी के सिंह प्रथम, सुरेश वंसल दूसरे और डॉली शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं







ग़ाज़ियाबाद। गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न महत्वपूर्ण प्रत्याशियों ने अपने अपने खर्च से जुड़ी पहली रिपोर्ट प्रशासन को सौंप दी है जिसमें 5 अप्रैल तक के खर्चे दिखाए गए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सबसे अधिक खर्च भाजपा उम्मीदवार जनरल वी के सिंह ने दिखाया है जो इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व पिछले 5 वर्षों से कर रहे हैं। इनके चुनाव एजेंट प्रदीप कुमार द्वारा कुल 23,64,218 रुपये का चुनावी खर्चा दिखाया है। इसी प्रकार, दूसरे महत्वपूर्ण सपा प्रत्याशी सुरेश बंसल चुनाव प्रचार खर्च के मामले में दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। इनके चुनाव एजेंट अमित गर्ग ने कुल 15,54,314 रुपए का खर्च दिखाया है। प्राप्त आंकड़े के मुताबिक, सबसे कम खर्च कांग्रेस उम्मीदवार डॉली शर्मा ने किया है। उनके चुनाव एजेन्ट रजनीकांत शर्मा ने चुनावी खर्चा 14,26,875रुपए  दिखाया है। जबकि खबर है कि 29 मार्च को ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा इनके खाते में 50 लाख रुपये का पार्टी फण्ड ट्रांसफर किया गया है। इसका खुलासा उन्होंने अपनी व्यय रिपोर्ट में दर्शाया गया है। बता दें कि प्रत्येक प्रत्याशी द्वारा किये जाने वाले कुल खर्च की लिमिट 70 लाख रुपए है। जहां तक पहुंचने में अभी काफी समय लगेगा। चुनाव के अन्य महत्वपूर्ण खर्च जो 6 से 11 अप्रैल के बीच हुए हैं, उसके विवरण भी अगले कुछ दिनों में प्रत्याशियों के चुनाव एजेंट प्रशासन को सौंप देंगे।