कवयित्री मीनू मदान के सम्मान में  काव्य गोष्ठी आयोजित





गाजियाबाद ।  युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच की दिल्ली एनसीआर शाखा के तत्वावधान में साहित्य समागम ,मुंबई की अध्यक्षा  सुश्री मीनू मदान के सम्मान  में एक काव्य –गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ कवयित्री ड़ा. पुष्पा जोशी ने की ! गोष्ठी के मुख्य अतिथि  रामकिशोर उपाध्याय वरिष्ठ साहित्यकार ,राष्ट्रीय अध्यक्ष /युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच थे ।| इस अवसर पर नारायणी साहित्य अकादमी की अध्यक्षा सुश्री ड़ा. पुष्पा सिंह विसेन का विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ | सम्मानित अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन  के बाद द्वारा सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ | युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच के अध्यक्ष रामकिशोर उपाध्याय ,कार्यकारी अध्यक्ष  विजय प्रशांत एवं महामंत्री ओम प्रकाश शुक्ल द्वारा ने पुष्प हार , श्रीफल ,शॉल एवं देकर सुश्री मीनू मदान का स्वागत तथा उत्कृष्ट साहित्य साधना के लिए उन्हे 'इंद्रप्रस्थ साहित्य गौरव सम्मान' से सम्मानित किया। इस अवसर पर साहित्य समागम ,मुंबई की अध्यक्षा  सुश्री मीनू मदान ने युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच का सम्मान किया जिसे मंच के अध्यक्ष  रामकिशोर उपाध्याय ने गृहण किया | सर्व श्री रामकिशोर उपाध्याय,विनय विक्रम सिंह,ओम प्रकाश शुक्ल,इंद्रजीत  सुकुमार,जगदीश मीणा,डॉ पुष्पा सिंह विसेन,विशाखा शुक्ल, ड़ा. पुष्पा जोशी एवम मीनू मदान आदि कई कवियों /कवयित्रियों ने अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति में शानदार काव्यपाठ कर कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की । मंच का  कवि ,कथाकार,पटकथा लेखक मनोज भावुक ने  किया। सुश्री विशाखा शुक्ल ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का  धन्यवाद  किया गया।