मनोज तिवारी के समर्थन में सपना चैधरी ने की सभाएँ

    नई दिल्ली।  लगातार तीसरे दिन हरियाणवी कलाकार सपना चैधरी ने उत्तर पूर्वी दिल्ली लोक सभा प्रत्याशी मनोज तिवारी के समर्थन में कई सभाएं की और नरेंद्र मोदी को पुनरू प्रधानमंत्री बनाने के लिए मनोज तिवारी को विजयी बनाने की अपील की इस अवसर पर हजारों की संख्या में स्थानीय लोग एकत्रित हुए जिन्हें सपना चैधरी और मनोज तिवारी ने संबोधित किया।

    उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए  मनोज तिवारी ने कहा कि बड़ी आश्चर्य की बात है कि चुनाव जीतने के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस देश के टुकड़े टुकड़े करने की साजिश करने वालों के साथ खड़ी नजर आ रही है उन्होंने कहा कि हमारी देश की अखंडता के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने बड़ी संख्या में बलिदान दिए लेकिन आजादी मिलते ही कांग्रेस ने सत्ता के लिए देश को बाँटा और आज एक बार फिर आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर सत्ता के स्वार्थ में देश के खिलाफ खड़ी है कांग्रेस देशद्रोह का कानून खत्म करना चाहती है जबकि भाजपा देशद्रोह की मानसिकता को विराम लगाने के लिए काम कर रही है।

    उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सपना चैधरी ने कहा कि दिल्ली केजरीवाल के कुशासन के चंगुल में है जिनका मकसद दिल्ली का विकास नही सत्ता हासिल करने के लिए किसी भी हद तक गिर जाना है झूठ बेईमानी और भ्रष्टाचार के अंत के लिए एक बार फिर मोदी सरकार का बनना जरूरी है और मोदी सरकार तभी बनेगी जब दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा विजयी हो इसलिए मनोज तिवारी का विजयी होना जरूरी है

    इस अवसर पर भाजपा नेता सूर्य प्रकाश खत्री, मोहन गोयल, बी एन झा, आनंद त्रिवेदी सहित कई पदाधिकारी एवं हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।