युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच के तत्वावधान में कवि सम्मेलन व पुस्तक लोकार्पण  समारोह आयोजित





दिल्ली ।  नई  दिल्ली स्थित रेलवे अधिकारी क्लब  में युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच की दिल्ली एनसीआर शाखा के तत्वावधान में कवि सम्मेलन,डॉ. अतिराज सिंह पर केंद्रित ट्रू मीडिया के मई विशेषांक  एवं डॉ, दमयंती शर्मा के कविता संग्रह 'भीड़ तो ज़िंदा है ' का पुस्तक लोकार्पण किया गया। प्रो. विश्वम्भर शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार रामकिशोर उपाध्याय,राष्ट्रीय अध्यक्ष /युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच ,मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ पुष्पा सिंह विसेन, राष्ट्रीय अध्यक्ष /नारायणी साहित्य अकादमी , ओम प्रकाश प्रजापति ,मुख्य संपादक /ट्रू मीडिया मौजूद रहे।अतिथियों के दीप प्रज्ज्वलन  एवं सुश्री मिलन सिंह के द्वारा सरस्वती वंदना के बाद मंचस्थ अतिथियों का स्वागत  युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच की दिल्ली एन सी आर शाखा के प्रभारी मिथिलेश द्विवेदी   महासचिव ओम प्रकाश शुक्ल,विवेक शर्मा आस्तिक ,सह प्रभारी एवं जगदीश मीणा ,संगठन मंत्री  ने पुष्प हार ,शॉल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। 

इस अवसर पर सभी वक्ताओं  ने  इस अवसर पर युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच की ऒर से उत्कृष्ट साहित्य साधना के लिए डॉ ब्रजपाल सिंह संत एवं डॉ इंदिरा शर्मा को जीवनकाल उपलब्धि सम्मान -2019 प्रदान किया गया । विशिष्ट साहित्य सेवाओं के लिए गोप कुमार मिश्र (जयपुर) डॉ अतिराज सिंह,डॉ सविता सौरभ,विजय प्रशांत, प्रो विश्वम्भर शुक्ल (अध्यक्ष-मुक्तक लोक ),डॉ रामकुमार चतुर्वेदी,सुरेश पाल वर्मा जसाला ,डॉ पुष्पा सिंह विसेन, डा ओम प्रकाश प्रजापति,डॉ देवनारायण शर्मा को 'माँ भारती गौरव सम्मान- 2019" प्रदान किया गया । मासिक पत्रिका ट्रू मीडिया की ओर से विशिष्ट साहित्य सेवाओं के लिए डॉ अतिराज सिंह  को *ट्रू मीडिया साहित्य गौरव सम्मान 2019*  ओम प्रकाश प्रजापति , मुख्य संपादक एवं डॉ पुष्पा जोशी ,उपसंपादक ने भेंट किया। हिंदी विषय में 95 % अंक लेकर उत्तीर्ण हुई कुमारी डेलिशा को हिंदी गौरव प्रदान सम्मान दिया गया। दिलदार देहलवी,रामकिशोर उपाध्याय,डॉ ब्रजपाल सिंह संत, अनिमेष शर्मा, विवेक चौहान , डॉ इंदिरा शर्मा,विवेक शर्मा आस्तिक,डॉ रामबीर सिंह वीर ,मुरादाबाद,अटल मुरादाबादी,अजय अक्स,विनय विक्रम सिंह,ओम प्रकाश शुक्ल,जगदीश मीणा,शारदा मदरा, मिलन सिंह ,सुषमा शैली, सरोज सिंह ,पंकज शर्मा,मनीषा यादव,डॉ सविता सौरभ,डॉ दमयंती शर्मा,मीनाक्षी भटनागर,डॉ पुष्पा जोशी,एम एम गर्ग, डॉ देवनारायण शर्मा,डॉ पुष्पा सिंह विसेन ए. एस. खान अली,विजय प्रशांत  मिथिलेश द्विवेदी ,गोप कुमार मिश्र ,एवम डॉ अतिराज सिंह आदि अनेक कवियों /कवयित्रियों ने शानदार काव्य पाठ कर कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की । मंच का  संचालन  ओमप्रकाश शक्ल  ने अपने मोहक अंदाज में किया। मिथिलेश द्विवेदी ने अतिथियों एवं आगंतुकों का  धन्यवाद  किया