जाॅयलो ने जाॅयकेयर हेल्थ कियोस्क्स लाॅन्च किये

      दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर लगे ये कियोस्क्स मेट्रो यात्रियों के लिए हेल्थकेयर को सुविधाजनक बनायेंगे


नई दिल्ली। क्रांतिकारी ऑनलाइन हेल्थकेयर प्लेटफाॅर्म, जाॅयलो ने आज 'जाॅयकेयर' नामक अनूठी पहल शुरू की। इस पहल का उद्देश्य दिल्ली के लोगों को यात्रा के दौरान निवारक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। जाॅयलो डिजिहेल्थ प्राइवेट लिमिटेड ने दिल्ली मेट्रो के साथ मिलकर दो प्रमुख मेट्रो स्टेशंस - आईआईटी और आईएनए मेट्रो स्टेशंस पर ''हेल्थ कियोस्क्स'' लाॅन्च किया है। शीघ्र ही अन्य मेट्रो स्टेशंस पर इन कियोस्क्स को लाॅन्च किये जाने की योजनाएं प्रस्तावित हैं। इन हेल्थ कियोस्क्स के जरिए मेट्रो यात्रियों के लिए तुरंत डायग्नाॅस्टिक सेवाएं, महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जांच एवं अन्य निवारक हेल्थकेयर सेवाएं उपलब्ध होंगी। यह लाॅन्च जाॅयला को स्वास्थ्य सेवाओं को सभी के लिए सुगम्य बनाने के अपने मिशन के एक कदम करीब लाता है।


जाॅयकेयर हेल्थ कियोस्क्स के सुप्रशिक्षित और अनुभवी मेडिकल टेक्निशियंस ऑन  द स्पाॅट स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराते हैं और साथ ही, मेट्रो यात्रियों के लिए मेडिसिन ऑर्डर्स , पैथोलाॅजी टेस्ट्स, ऑनलाइन  डाॅक्टर परामर्श, होम हेल्थकेयर सेवाएं एवं अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराते हैं। स्वास्थ्य जांच के परिणामों के आधार पर, जाॅयकेयर टीम अनुमानित स्वास्थ्य विश्लेषण रिपोर्ट उपलब्ध कराती है और वो उपयोगकर्ताओं द्वारा आगे उठाये जाने वाले आवश्यक कदमों जैसे चिकित्सक से परामर्श, स्वास्थ्य सेवाएं और उपचार योजनाएं उपलब्ध करा सकती है। यह दिल्लीवासियों के लिए निवारक स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम है, चूंकि दिल्लीवासी अपनी तेज रफ्तार जिंदगी में व्यस्त रहते हैं और अपनी स्वास्थ्य देखभाल संबंधी आवश्यकताओं को टालते रहते हैं।


जाॅयलो हेल्थकेयर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, विनोद कुमार रेड्डी ने कहा, ''आज के व्यस्त जीवन में, हम सामान्य तौर पर स्वास्थ्य को उतना महत्व नहीं देते हैं। जीवनचर्या व्यस्त होने के चलते स्वास्थ्य जांच कराने जाना मुश्किल होता है और उसे टालते-टालते अंत में पता चलता है कि काफी देर हो चुकी है। सामान्य तौर पर लोग किसी डाॅक्टर के यहां तब जाते हैं जब उन्हें चिकित्सा संबंधी किसी समस्या का पता चलता है, जिससे उन्हें परेशानी होती है और सही समय से उपचार नहीं करा पाते हैं। 25 लाख से अधिक यात्री रोजाना दिल्ली मेट्रो की सेवाओं का उपयोग करते हैं और जाॅयकेयर उन्हें अपने स्वास्थ्य की ठीक से देखभाल करने के लिए सुविधाजनक विकल्प उपलब्ध करायेगा। जाॅयलो हेल्थ कियोस्क्स अधिकांश असंक्रामक बीमारियों जैसे डायबिटीज, थायराॅयड, कार्डियोवैस्क्यूलर बीमारी, विटामिन और मिनरल्स की कमी शीघ्र पहचान एवं निदान में मदद करेंगे। इस शीघ्र पहचान से लोगों को सही समय से उपचार कराने और स्वस्थ बने रहने में मदद मिलेगी।''