जीडीए ने असालत नगर की सूर्य विहार कॉलोनी में दस हजार वर्ग मीटर भूमि के अनधिकृत निर्माण को किया ध्वस्त 






          # वाद संख्या 132/16 के मद्देनजर हुई सख्त कार्रवाई


 

गाजियाबाद। जीडीए ने अनधिकृत रूप से किये गए निर्माण व विकास कार्यों के खिलाफ बेहद सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। इससे ऐसा करने वालों में हड़कम्प मच गया है। 

 

जीडीए के मीडिया प्रभारी ई अमरदीप कुमार ने मंगलवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि वाद संख्या 132/16 में पवन जैन द्वारा सूर्य विहार कॉलोनी, हिसाली रोड, असालत नगर में लगभग 10,000 वर्ग मीटर भूमि में अनधिकृत रूप से किए गए निर्माण व विकास कार्य को प्रभारी प्रवर्तन जोन टू के निर्देशन में प्राधिकरण पुलिस बल, सचल दस्ता एवं प्रवर्तन जोन-2 के स्टाफ की उपस्थिति में ध्वस्त किया गया। 
 

बता दें कि जीडीए प्रशासन के इस रुख से ऐसा अवैध कार्य करने के अभ्यस्त हो चले लोगों की मुश्किलें बढ़ चली हैं, जिससे आने वाले दिनों में ऐसे लोगों की परेशानियां और बढ़ेंगी, क्योंकि अवैध निर्माणों के खिलाफ जीडीए उपाध्यक्ष कंचन वर्मा ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को सख्त लहजे में चेताया है कि जिसके जोन में ऐसे अवैध कार्य पकड़े जाएंगे, उन्हें दंडित किया जाएगा। यही वजह है कि आम चुनाव के मद्देनजर महीनों तक रुका रहा ध्वस्तीकरण अभियान एक बार फिर परवान चढ़ रहा है।