प्रेमांजली' द्वारा वरिष्ठ साहित्यकार डॉ अतिराज सिंह सम्मानित

थाणे ।  तलाववाली रोड स्थित एम, एच स्कूल,  "प्रेमांजलि" साहित्य संस्था ठाणे (मुंबई) महाराष्ट्र द्वारा आयोजित सम्मान समारोह व काव्य गोष्ठी में डाॅ० अतिराज सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित "इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड एवं ग्लोबल बुक ऑफ रिकॉर्ड" से सम्मानित राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिंदी मासिक पत्रिका "ट्रू मीडिया" के मई अंक 2019 का भव्य लोकार्पण समारोह अनेक गणमान्य लोगों, साहित्यकार व कवियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ तथा डाॅ० अतिराज सिंह का सम्मान किया गया।  श्री हरि वाणी सहित अनेक साहित्यकारों  एव डाॅ० अतिराज सिंह के ऊपर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर प्रेमांजली संस्था के अध्यक्ष हौसला अन्वेषी   भुवनेन्द्र सिंह बिष्ट ,  श्रीराम शर्मा  (संयोजक, आयोजक )  एन. बी. सिंह नादान ,  लक्ष्मण दूबे  बिधुभूषण त्रिवेदी , राजकिशोर मिश्र राज प्रतापगढ़ी,  दिनेश बैसवारी , श्री हरिवाणी ,  अलका पाण्डेय, आभा दवे,  शिल्पा सोनटक्के,  अलका रागिनी तथा अन्य बहुत से विद्वज्जन उपस्थित थे। मधु शृंगी ने सुंदर मंच संचालन किया। 

आयोजक एवं संयोजक  श्रीराम शर्मा  ने सबका धन्यवाद ज्ञापन किया।