सांसद प्रवेश वर्मा ने बुढेला वासियों का आभार व्यक्त किया

पश्चिमी दिल्ली -  सांसद  प्रवेश साहिब सिंह वर्मा विकासपुरी मंडल के अंतर्गत बुढेला गांव में पुनः अपनी एतिहासिक विजय के बाद क्षेत्रीय जनता का आभार व्यक्त करने के लिए पहुँचे।






बुढेला गांव के काॅफी होम पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं बुढेला निवासियों ने सांसद प्रवेश वर्मा  को पगड़ी पहनाकर तथा फूल मालाओ से   भव्य स्वागत किया |

सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि आपके द्वारा दिये गए सहयोग और समर्थन की कीमत मै आपकी सेवा करके चुकाउंगा | यह प्रचंड जीत आपकी जीत है | देश के विकास के लिए पुनः  आपने जो विश्वास मोदी जी पर किया है उसको कम नहीं होने दिया जायेगा | मै क्षेत्रीय विकास के लिए आपके बीच रहकर कार्य करूंगा |

धन्यवाद कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के मंडल अध्यक्ष रवि बत्रा,विकास त्यागी। , देवेंद्र त्यागी,ओम प्रकाश सैनी, राजकुमार सैनी, जिलेराज त्यागी,बृहम प्रकाश, ,चंदर सिंह, श्योराज त्यागी,ईश्वर त्यागी,अशोक त्यागी,संजय त्यागी,अमित त्यागी,  कर्मवीर, रवि त्यागी,प्रकाशी त्यागी,आशा,आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे |