दिल्ली की आकृति का आईआईएम इंदौर के लिए चयन

नई दिल्ली। मूल रूप  जिला पिथौरागढ़ उतराखण्ड, निवासी आकृति कन्याल पुत्री त्रिलोक सिंह कन्याल  वर्तमान रोहीणी दिल्ली निवासी , जिसने  इंदिरा गांधी दिल्ली प्रौद्योगिकी संस्थान कश्मीरी गेट दिल्ली से बीटेक वर्ष 2019 में पूर्ण करके पहले ही अवसर में देश के विख्यात मैनेजमेंट कॉलेज  भारतीय प्रबन्धन संस्थान ( आईआई एम ) इंदौर  मध्य प्रदेश में प्रवेश प्राप्त किया. यह बचपन से ही बढ़ी संस्कारी, मेधावी व होनहार छात्रा रही हैं । जिसने सीबीएसई  10वी की परीक्षा  10 CGP व 12वी की परीक्षा 95 % अंको के साथ बाल भारती पब्लिक स्कूल रोहिणी से उत्तीर्ण की है।इसका सारा श्रेय वह अपने पिताजी,माता मंजू कन्याल, मामा नंदन सिंह रावत समाज सेवी व अपने गुरूजनों  को देती हैं।  माता पिता दिल्ली में एक सफल व्यवसायी व समाजसेवी  हैं ।  पढ़ाई के साथ साथ उसने कत्थक  में भी महारत हासिल की है। इसके अलावा उसे प्रसिद्ध महापुरुषों की जीवनी पढ़ने का बढ़ा शौक है।आज भी उसे अपने उत्तराखंड की पूजा-अर्चना, खानपान व रहन सहन से बढ़ा लगाव है। अब अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उसका सपना है कि वह अपने समाज, गाँव, उत्तराखंड देश का नाम रोशन करना चाहती है।