दिल्ली से एक जत्था सिरसा की अगुवाई में पाकिस्तान के लिए रवाना

नई दिल्ली। श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित एक विशाल नगर कीर्तन जो 1 अगस्त से शुरु होकर ननकाणा साहिब से भारत आना है उसमें शामिल होने के लिए दिल्ली सिक्ख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष स मनजिंदर सिंह सिरसा की अगुवाई में दिल्ली कमेटी सदस्य और दिल्ली की संगत का एक जत्था आज यहां अरदास के उपरांत एक बस द्वारा पाकिस्तान के लिए रवाना हुआ। गुरुद्वारा बंगला साहिब के मुख्य  ग्रंथी ज्ञानी रणजीत सिंह द्वारा अरदास की गई।


        इस मौके पर बोलते हुए स सिरसा ने कहा कि हमें इस बात की बेहद खुशी महसूस हो रही है कि जगतगुरु बाबा साहिब श्री गुरु नानक साहिब की चरन छू प्राप्त और जन्म स्थान ननकाणा साहिब से आरंभ होने वाले नगर कीर्तन में हम शामिल होने के लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम यह भी अरदास करते हैं कि गुरु नानक देव जी दोनों देशों के सबंध सद्भावना और प्रेम पूर्वक बना दें।


        उल्लेखनीय है कि यह नगर कीर्तन 1 अगस्त को ननकाणा साहिब से आरंभ होगा। नगर कीर्तन करतारपुर साहिब अमृतसर और अलग.अलग स्थानों से होता हुआ दिल्ली पहुंचेगा। जिस समय जत्थे की बस रवाना हुई उस समय हरमीत सिंह कालका, परमजीत सिंह चंडोक, दलजीत सिंह सरना, गुरमीत सिंह भाटिया, जसमीन सिंह नोनी, सतिंदरपाल सिंह नागी, त्रिलोचन सिंह मनकु, डा निशान सिंह मान, दिल्ली कमेटी के मीडिया सलाहकार सुदीप सिंह व्  बीबी रणजीत कौर भी मौजूद रहे।