गुरुद्वारा नानक झीरा साहिब से आरंभ हुई यात्रा का रकाब गंज साहिब में दिल्ली कमेटी द्वारा स्वागत

नई दिल्ली। श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित गुरु नानक प्रकाश यात्रा जो गुरुद्वारा नानक झीरा साहिब बीदर;कर्नाटकद्ध से आरंभ की गई थी का गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब पहुंचने पर स्वागत किया गया। दिल्ली सिक्ख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा, महासचिव हरमीत सिंह कालका व कमेटी के सदस्यों ने बीदर से पहुंची यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया।


        इस मौके पर दिल्ली सिक्ख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष स मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि हम भाग्यवान हैं कि गुरु नानक देव जी की जन्म शताब्दी मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज जब पूरी दूनिया गुरु साहिब के प्रकाश पर्व के सबंध में समागम कर रही है और नगर कीर्तन सजाये जा रहे हैं तो हर नानक नाम लेवा का फर्ज बनता है कि गुरु साहिब की मानव कल्याण और भाईचारे की विचारधारा को घर.घर पहुंचाया जाये।


        इस यात्रा में शामिल संगत ने 27 जुलाई शनिवार रात को गुरुद्वारा मजनू का टीला में विश्राम किया और पूर्वी दिल्ली के इलाकों से होती हुई रकाब गंज साहिब पहुंची। रकाब गंज साहिब से चलकर पश्चिमी दिल्ली के राजिंदर नगर, पटेल नगर, मोती नगर, राजौरी गार्डन, तिलक नगर से पश्चिम विहार, पंजाबी बाग, त्री नगरए नानक प्याउ होती हुई वापिस बीती रात को गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब पहुंची। यह पावन यात्रा रकाब गंज साहिब से आगे चलकर दक्षिणी दिल्ली के इलाकों से होती हुई गाज़ियाबादए नोएडा के रास्ते फरीदाबाद को जायेगी।


        इस मौके पर स सिरसा और कालका के अलावा अमरजीत सिंह पिंकी, कुलदीप सिंह साहनी, जतिंदर पाल सिंह गोलडी और औंकार सिंह राजा भी मौजूद रहे।