कोलकाता नगर निगम के प्रतिनिधि मंडल ने की उत्तरी दिल्ली के महापौर से मुलाकात

 दिल्ली।कोलकाता नगर निगम के एक प्रतिनिधि मंडल ने आज उत्तरी दिल्ली के महापौर अवतार सिंह से उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मुख्यालय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविक सेंटर में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कोलकाता के उप-महापौर अतीन घोष ने किया। इन के साथ कोलकाता नगर निगम के कर निर्धारण एंव समाहरण विभाग के चार वरिष्ठ अधिकारी सुशील मोहता, अतुल के. राय,  राजीव वाधवा और रेजिनाल्ड सिन्क्लेयर भी उपस्थित थे। इस अवसर पर उत्तरी दिल्ली नगर निगम के संयुक्त कर निर्धारक एंव समाहर्ता,  एम.ए. रहमान और संपत्ति कर विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।


महापौर अवतार सिंह ने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने अपने राजस्व को बढ़ाने के लिए विशिष्ठ संपत्ति पहचान कोड  प्रणाली (यूपिक) को सम्पति करदाताओं का दायरा बढ़ाने व राजस्व बढ़ाने के लिए लागू किया है जिसेके सकारात्मक परिणाम दिख रहे है।


कोलकाता के उप महापौर अतीन घोष ने कहा कि इस दौरे का मुख्य उद्देश्य यूनिट एरिया प्रणाली के कार्यान्वयन और संपत्ति कर पर इसके प्रभाव के बारे में जानकारी लेना था।


संयुक्त कर निर्धारक एंव समाहर्ता एम.ए. रहमान ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम  के यूनिट एरिया प्रणाली , संपत्ति कर विभाग के कार्यों,  निगम  द्वारा अपनाई गई नीतियों और राजस्व अर्जन विधियों के बारे में विस्तृत रूप में बताया।