संगठन पर्व सदस्यता अभियान में दिल्ली के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन अद्भुत है - संजय मयूख

         # दिल्ली भाजपा ने झोंकी संगठन पर्व-सदस्यता अभियान में पूरी ताकत


  नई दिल्ली।  दिल्ली प्रदेश भाजपा ने संगठन पर्व-सदस्यता अभियान को गति देने के लिये आज आधा दर्जन से अधिक जगहों पर सदस्यता अभियान चलाकर नये सदस्यों को बनाने में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। शाहदरा झिलमिल कालोनी, गुरूद्वारा छोटे साहिबजादे फतेह नगर, हनुमान मंदिर, मादीपुर और करोल बाग में आज प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किये गये। इन कार्यक्रमों को राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी  संजय मयूख, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश महामंत्री रविन्द्र गुप्ता, दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष  राजीव बब्बर, पूर्वाचल मोर्चा के अध्यक्ष  मनीष सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष  मोहनलाल गिहारा एवं सिख प्रकोष्ठ के संयोजक  कुलदीप सिंह ने सम्बोधित किया।

    कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी श्री संजय मयूख ने कहा कि संगठन पर्व सदस्यता अभियान में दिल्ली के कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन अद्भुत है। आप सभी लोगों को दिल्ली के घर घर तक जाकर जन सम्पर्क के माध्यम से लोगों को प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी व भाजपा सरकार की उपलब्धियों के बारें मे बताकर उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलवानी है। सदस्यता अभियान अपने लक्ष्य के नजदीक शिखर पर पहुंच चुका है। 11 अगस्त नजदीक है और इस बात का विशेष ध्यान रखते हुये आप लोगों को क्षेत्र में और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। मोदी जी की लोकप्रियता व संगठन में बढ़ता लोगों का विश्वास सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक संख्या में लोगों के जुड़ने से स्पष्ट हो रहा है।

    प्रदेश संगठन महामंत्री  सिद्धार्थन ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में अपनी मेहनत व संगठन के प्रति जिम्मेदारी को निभाते हुये लोगों को पार्टी का प्राथमिक सदस्य बनाया है। संगठन पर्व सदस्यता अभियान अपने चरम पर है। लक्ष्य को ध्यान में रखकर और जिन बूथों पर सदस्यता की संख्या कम आ रही है उन पर अब और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। सदस्यता अभियान को हम सभी को मिलकर दिल्ली की गली-मौहल्लों तक ले जाना है और लोगों को भाजपा का सदस्य बनाना है।
उत्तर पश्चिमी दिल्ली के सांसद  हंसराज हंस ने कहा कि संगठन पर्व सदस्यता अभियान दिल्ली में कार्यकर्ताओं का उत्सव बन चुका है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने 6 जुलाई को वाराणसी से सदस्यता अभियान कार्यक्रम की शुरुआत की  जिसके बाद से दिल्ली के कार्यकर्ताओं ने अपने अपने क्षेत्र में कठिन मेहनत करते हुए लोगों को भाजपा के साथ जोड़ने के लिए दिन रात काम किया है। 11 अगस्त को संगठन पर्व का समापन होना है ऐसे में लक्ष्य को नजदीक पाकर क्षेत्र में हमें और अधिक मेहनत करने की जरूरत है।
 पूर्वाचल मोर्चा के अध्यक्ष  मनीष सिंह ने कहा कि उत्तर-प्रदेश व बिहार से आने वाले समस्त पूर्वाचल के लोगों का उत्साह सदस्यता अभियान में विशेष रूप से नजर आ रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्रवादी विचाराधारा और उनके दिन रात देश के लिए काम करने की लगन से दिल्ली की जनता प्रभावित है जिसे हम सदस्यता ग्रहण करने की लोगों की उत्सुकता से स्पष्ट रूप से देख सकते है। संगठन के विस्तार के लिए अहम सदस्यता अभियान में कार्यकर्ताओं की मेहनत अतुलनीय है जिसके दम पर आज भाजपा परिवार बढ़ता ही जा रहा है। आज दिल्ली की सत्ता में बैठी आम आदमी पार्टी की सरकार से जनता त्रस्त है और वो भाजपा को विकल्प के रूप में देख रही है।
 सिख प्रकोष्ठ के संयोजक  कुलदीप सिंह ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है और हर कोई राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रेरित संगठन के साथ जुड़ना चाहता है। सदस्यता अभियान में कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है जिसका परिणाम दिल्ली में भाजपा के सदस्यों की लगातार बढ़ती संख्या है। झूठ की बुनियाद पर शासन करने वाली आम आदमी पार्टी की सरकार को दिल्ली की सत्ता से बाहर करने के लिए जनता तैयार है। सदस्यता शिविरों के दौरान लोग अपनी समस्याओं को हमसे साझा करते हुये बताते है कि साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में केजरीवाल सरकार ने एक भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया है।  
 अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष मोहनलाल गिहारा ने कहा  कि  पूरी दिल्ली में लोकसभा चुनाव के दौरान अनुसूचित जाति समाज ने पूरी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए अपार जनसमर्थन वह प्यार भाजपा को दिया। लक्ष्य हमें साफ दिखाई दे रहा है दिल्ली में समाज के सभी वर्गों को भाजपा के साथ जोड़ने के लिए क्षेत्र में काम करना है।दिल्ली की 12 आरक्षित विधानसभा सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों को भारी बहुमत से जीता कर  दिल्ली में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनानी है।