दिल्ली। उत्तरी दिल्ली नगर निगम स्थायी समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश ने आज सुबह पूसा इंस्टिट्यूट के जलाशय न: 2 में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के लिये उत्तरदायीमच्छरों का लार्वा खाने वाली लगभग 1000 गम्बूजिया मछलियों का जल अवतरण किया ताकि मच्छरों के कारण होने वाली बीमारियों से नागरिकों को बचाया जा सके।इस अवसर पर करोल बाग वार्ड समिति के अध्यक्ष छैल बिहारी गोस्वामी, निगम पार्षद परमजीत सिंह राणा, निगम पार्षद सुनीता कौशिक, अतिरिक्त आयुक्त(स्वास्थ) डॉ जयराज नायकनिगम स्वास्थ अधिकारीअशोक रावत, उपस्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय सिन्हा और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। श्री जय प्रकाश ने बताया की," उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने विशेष अभियान के अन्तर्गत सभी सरकारी भवनों , स्कूलों और सरकारी दफ्तरों में मच्छर मारने वाली दवाई काछिड़काव किया गया था और लोगों को मच्छरों से होने वाली बिमारियों के प्रति जागरूक किया गया था।उन्होंने बताया की अभियान को आगे बढ़ाते हुए हम लोग आज पूसा के जलाशयमें गम्बूजिया मछलियाँ छोड़ने आये हैं। ताकि मछरों की उत्पति जैविक रूप में समाप्त किया जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि नगर निगम नागरिकों के स्वास्थ्य के प्रति स्वदेनशील हैइसलिए अपनी और से सभी प्रयास कर रही है किंतु इसकी सफलता के लिए नागरिकों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है चुकीं डेंगू ,मलेरिया एवं चिकनगुनिया के लिए उत्तरदायी एडीज़एजिप्टी मच्छर अधिकारी घरों के अंदर व उनके आसपास उत्पन्न होता है।
स्थायी समिति के अध्यक्ष ने के लार्वा खाने वाली गम्बूजिया मछलियों को पूसा के जलाशय में अवतरण कराया