तिरुपुर से आई कंपनी सुलोचना कॉटन स्पिनिंग मिल्स प्राइवेट लिमिटेड ने प्लास्टिक के बोतल से कपडे का निर्माण किया है | प्लास्टिक बोतल को रिसाइकल कॉटन और पॉलीस्टर के साथ मिलाकर इसे कपड़े में बदला गया है , इसके लिये भारत और विश्व के अलग अलग कोने से प्लास्टिक इकठ्ठा किया जाता है | इसे बनाने में भी प्रकृति का पूरा ध्यान रखा जाता है, जैसे की सौर्य ऊर्जा और वायु ऊर्जा का प्रयोग | ये पानी, रसायन और ऊर्जा के डिसचार्ज का भी ख्याल रखते है| यह कपडे अलग अलग देश और मौसम के हिसाब से बनाया जाता है | और यह बिलकुल आम कपडे की तरह ही आरामदायक है | इस पहल से प्लास्टिक से फ़ैल रही प्रदूषण से एक बड़े मात्रा में निजाद पाया जा सकता है |
डिजाइनर सोनिया ने भी इस विषय पर अपने डिजाइन द्वारा एक पहल की है| उनके द्वारा बनाये गए कपड़े अंदर - बहार दोनों तरफ से पहने जा सकते है, जिससे कपडे के उपयोग को सिमित किया जा सके| डिजाइनर पदमा राज केसरी ने भी अपने कलेक्शन में पुराने जीन्स और जीन्स के कतरन का प्रयोग किया |