ठोस कूड़ा प्रबंधन के उद्देश्य से सीआईआई और स्वयं सेवी संस्था ‘क्योर‘ के बीच समझौता

दिल्ली। पूर्वी दिल्ली में ठोस कूड़ा प्रबंधन करने की दिशा में पूर्वी दिल्ली नगर निगम मुख्यालय में आज कंफरडेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) तथा स्वयं सेवी संस्था'क्योर' के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। पूर्वी दिल्ली नगर निगम क्षेत्र में स्रोत पर ही कूड़े के पृथक्कीकरण एवं ठोस कूड़े के प्रबंधन हेतु यह समझौता ज्ञापन किया गया है। नए समझौते के तहत स्रोत पर कूड़े के पृथक्कीरण के लिए 5000 और घरों को इस मुहिम से जोड़ा जाएगा। स्वंयसेवी संस्था क्योर व सीआईआई पहले यह कार्य त्रिलोकपुरी क्षेत्र में कर रहे थे। इस मौके पर पूर्वी दिल्ली नगर निगम के अपर आयुक्त डॉ.ब्रिजेश सिंह, सीआईआई (दिल्ली क्षेत्र) के निदेशक, सुभाष सप्रु तथा स्वयंसेवी संस्था क्योर की निदेशक, रेनू खोसला भी उपस्थित थीं। इसके अलावा पूर्वी दिल्ली नगर निगम में मुख्य अभियंता, प्रदीप कुमार खंडेलवाल व् अरूण कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद रहे।


इस मौके पर पूर्वी दिल्ली नगर निगम के अपर आयुक्त, डॉ. ब्रिजेश सिंह ने कहा कि साफ-सफाई निगम का प्राथमिक कार्य है और  पूर्वी दिल्ली को स्वच्छ व हरित क्षेत्र बनाने के प्रति पूर्वी दिल्ली नगर निगम पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होने कहा कि इसी प्रतिबद्धता की दिशा में आज यह महत्वपूर्ण समझौता किया जा गया है। डॉ. सिंह ने कहा कि इस पहल को सफल बनाने के पूर्वी दिल्ली नगर निगम की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी।