वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र कालीरमन खेल सेवा के लिए होंगे सम्मानित





नई दिल्ली।  प्रगति मैदान में  सहकारिता और ग्रामीण मंत्रालय  के द्वारा आयोजित किये जाने वाले एक समारोह में  सम्पूर्ण भारत  से विभिन्न कार्य क्षेत्रों में विशिष्ट सेवा देने वाली विभुतियों  को सम्मानित किया जायेगा  ।जिसमे कृषि ,समाजसेवा , शिक्षा ,खेल  और  , विज्ञान आदि सहित अनेक  कार्य क्षेत्रों के लिए सम्मानित किया जाएगा । खेल के लिए सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता सुरेंद्र कालीरमन  जो पिछले कई सालो से ग्रामीण  अचल में वर्षों से कार्य कर रहे है वर्तमान में कालीरमन जी  अखिल भारतीय कुस्ती महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष है , का नाम भी चयनित हुआ है।इस आयोजन में डॉ हर्ष वर्धन कैबिनेट मंत्री और कई अन्य मंत्री शामिल होंगे  यह जानकारी आयोजक विश्वेदेर कालीरमन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।