वरिष्ठ साहित्यकार डॉ अतिराज सिंह *राष्ट्रीय डायमंड अचीवर्स अवार्ड - 2019 से सम्मानित
बीकानेर।  मरु नगरी बीकानेर स्थित  होटल सागर पैलेस, लालगढ़ में यूथ वर्ल्ड द्वारा आयोजित "राष्ट्रीय डायमंड अचीवर्स अवार्ड 2019" का भव्य सम्मान समारोह अनेक प्रतिभावान महानुभावों की उपस्थिति में संपन्न संपन्न हुआ। यह सम्मान समारोह पिछले कई वर्षों से सफलतापूर्वक आयोजित किया जा रहा है। 

विख्यात साहित्यकार डॉ.अतिराज सिंह को उनकी विशिष्ट साहित्यिक सेवाओं के लिए अंगवस्त्र, मौक्तिक माला, शील्ड तथा "राष्ट्रीय डायमंड अचिवर्स अवार्ड 2019" से विभूषित किया गया तथा इनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित एक  मासिक पत्रिका का लोकार्पण भी हुआ। डाॅ० अतिराज सिंह ने "यूथ वर्ल्ड" समूह को हार्दिक धन्यवाद दिया। 

देश के विभिन्न भागों, जयपुर से राज कँवर राठौर, राज खान, मधु कच्छावा, हरियाना से  सुरेन्द्र गोयल, मुजफ्फरनगर से उर्वशी शर्मा आदि अनेक विभूतियों को विभिन्न विशिष्ट सामाजिक सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। डाॅ० मीनाक्षी कहकशां समारोह की अध्यक्षा थी।गोपाल जोशी ने बेहतरीन मंच संचालन किया। आयोजक  भैरु सिंह राजपुरोहित ने सभी सम्मान्नीय अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

सम्मानित किए जाने पर डाॅ० अतिराज सिंह ने बताया कि  यूथ वर्ल्ड का यह कार्य निश्चित रूप से समाजोपयोगी व प्रशंसनीय है।ऐसे कार्यक्रमों से देश के विकास कार्यों में संलग्न हर क्षेत्र को संबल मिलता है।