विश्व पैरा पावरलिफ्टिंग मुकाबले में चुने गये जोगिंदर सिंह का सिरसा द्वारा सम्मान

नई दिल्ली।विश्व पैरा पावरलिफ्टिंग मुकाबले जो कजाक्सितान में हो रहे है के लिए चुने गये जोगिंदर सिंह का दिल्ली सिक्ख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष स मनजिंदर सिंह सिरसा द्वारा सम्मान किया गया।


 जोगिंदर सिंह को दिल्ली कमेटी द्वारा तैयार की गई गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के बैज वाली जैकेट दे कर सम्मानित करने के बाद स सिरसा ने कहा कि हमें ऐसे सिक्ख नौजवानों पर गर्व है जो पूरी तरह शारीरिक तौर पर फ़िट ना होने के बावजुद विश्वभर में देश और सिक्ख कौम का नाम रौशन कर रहे हैं।


    उन्होंने कहा कि जोगिंदर सिंह ने कभी भी अपने मन के अंदर इस बात को लेकर हीन भवना पैदा नहीं की कि उस का शरीर पूरी तरह तंदरुस्त नहीं है। बल्कि इसके विपरीत इन्होंने वह खेल चुना जो बहुत ही शारीरिक सामर्थ्य  के साथ खेली जाती है।


     दिल्ली कमेटी अध्यक्ष ने कहा कि देश के नौजवानों को जोगिंदर सिंह जैसे साहसी नौजवानों से प्रेरणा लेनी चाहिए कि इनसान चाहे किसी भी तरह की प्रस्थिति में हो हौंसले हमेशा बुलंद रखने चाहिए तभी प्रमात्मा हर क्षेत्र में सफलता देता है।


    जोगिंदर सिंह को पैरा पावरलिफ्टिंग मुकाबले में चुने जाने के लिए सम्मानित करते समय स सिरसा के अलावा दिल्ली कमेटी मैंबर सरबजीत सिंह विरक और जसमेन सिंह नोनी भी हाज़िर थे।