अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की नई जिला व महानगर इकाई का गठन





गाजियाबाद। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रशांत राज शर्मा को जिलाध्यक्ष व अवधेश शर्मा को गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस दौरान ब्राह्मण महासभा के सभी सदस्यों ने भगवान परशुराम पर फूल अर्पित किए। 

 

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बी.डी. शर्मा ने कहा कि आज अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मद्दण महासभा पूरे भारत में कार्य कर रही है। राष्ट्रीय मंत्री शिवमोहन भारद्वाज एवं सुधीरकांत शर्मा ने गाजियाबाद जिला एवं महानगर का पुन: गठन किया गया है। राष्ट्रीय संरक्षक पुष्कर कृष्ण महाराज ने नवनियुक्त अध्यक्षों को मनोनयनपत्र देकर आशीर्वाद दिया। मंडल अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा ने सभी नवनियुक्त अध्यक्षों को जल्द ही कार्यकारिणी का गठन कर मेरठ मंडल कार्यालय को प्रेषित करने को कहा। 

 

इस मौके पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रशांत राज शर्मा ने अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी के साथ निभाने का वायदा किया। नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष अवधेश शर्मा ने राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया। 

 

बैठक में पुष्कर कुष्ण जी महाराज, शिवलाल कृष्णात्रेय, राष्ट्रीय संरक्षक केसी गौड, कार्यकारिणी अध्यक्ष सुरेश चंद दुबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद हितैषी, कोषाध्यक्ष सुनील वत्स, उपाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा व रविन्द्र शर्मा, संगठन मंत्री सुरेश चंद कौशिक, योगराज शर्मा, योगेन्द्र कुमार, अनिल शर्मा, रविदत्त शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, राजकुमार शर्मा, बुद्वप्रकाश शर्मा, सहदेव शर्मा, अरुण शर्मा, विजय शर्मा, मोहित शर्मा, पश्चिमी उ.प्र कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रमोद शर्मा, हिमांशु पाराशर, संरक्षक राजपाल शर्मा, पश्चिमी उ.प्र अध्यक्ष प्रीति भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा,  यथार्थ शर्मा एवं एसपी शर्मा आदि मौजूद रहे।