दिव्यांगों ने ली भाजपा की प्राथमिक सदस्यता

नई दिल्ली।  भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश के संगठन पर्व सदस्यता अभियान को दिल्ली के कार्यकर्ता, इसे सफल बनाने के लिए पूरी मेहनत व लगन से क्षेत्र में काम कर रहे है। इसी कड़ी में आज पूरी दिल्ली में मण्डल व बूथ स्तर पर संगठन पर्व सदस्यता अभियान के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दिल्ली प्रदेश कार्यालय पर आयोजित दिव्यांग सदस्यता अभियान में सैकड़ो की संख्या में दिव्यांग जनों ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता लेकर देश निर्माण में अपनी भागीदारी तय की। कार्यक्रम संयोजक  अरूण राय ने दिव्यांग जनों के लिए मोदी सरकार द्वारा किये गये ऐतिहासिक कार्यों के बारें में बताते हुये दिव्यांगों को भाजपा के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित किया। सदस्यता अभियान के कार्यक्रमों को प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन एवं सदस्यता अभियान प्रमुख व महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने सम्बोधित किया। 
इस अवसर पर दिव्यांग सदस्यता कार्यक्रम सह संयोजक  सुभाष वर्मा, सदस्यता अभियान सह-प्रमुख हर्ष मल्होत्रा, पूर्वाचल मोर्चा के प्रभारी श्री दिनेश प्रताप सिंह, पूर्व महापौर श्री बिपिन बिहारी सिंह, राष्ट्रीय दिव्यांग आर्थिक विकास के स्वतंत्र निदेशक  एच सी एल गुप्ता, सक्षम संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष  आंनद व दिल्ली के अध्यक्ष ललित एवं पूर्वाचल मोर्चा के पूर्व महामंत्री निर्मल वर्मा उपस्थित थे।
उपस्तिथ कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये दिल्ली प्रदेश संगठन महामंत्री  सिद्धार्थन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 6 जुलाई 2019 को वाराणसी से संगठन पर्व सदस्यता अभियान की शुरूआत की जिसका समापन कार्यक्रम पूरे देश में 11 अगस्त को होगा। दिल्ली के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र में की जा रही मेहनत से ऐसा लगता है कि दिल्ली में सदस्यता अभियान के तहत रिकोर्ड संख्या में सदस्य बनाये जायेगें। दिल्ली के लोगों का उत्साह व जोश सदस्यता अभियान के प्रति हम सभी को उर्जा दे रहा है। जितनी अधिक संख्या भाजपा से जुड़ने वाले सदस्यों की होगी उतनी ही मजबूत दिल्ली विधानसभा में भाजपा की सरकार बनेगी। दिल्ली की जनता अगले पांच सालों के लिए विकास की मुख्यधारा से जुड़ने के अपने लक्ष्य को साथ लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के साथ चलना चाहती है।
श्री सिद्धार्थन ने कहा कि समाज के सभी वर्ग के लोगों को सदस्यता अभियान से जोड़ने के लिए आप सभी कार्यकर्ताओं का प्रयास संगठन को मजबूत करेगा। इसी बात को ध्यान में रखकर दिन रात क्षेत्र में काम करते हुये लोगों को भाजपा का प्राथमिक सदस्य बनाये। सदस्यता अभियान अपने चरम पर है और  11 अगस्त की तारीख भी नजदीक आ रही है। क्षेत्र में की गई मेहनत हमें लक्ष्य की ओर ले जाने के साथ साथ कई लाख साथी सदस्य देगी जो संगठन के लिए तन मन धन समर्पित कर काम करेगें।
सदस्यता अभियान प्रमुख व प्रदेश महामंत्री श्री कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है और विश्व का सर्वश्रेष्ठ नेतृत्व हमारे पास है इस बात को लोगों तक पहुंचाते हुये हमें भाजपा के साथ लोगों को जोड़ते जाना है। “साथ आये देश बनाये” के नारे को दिल्ली की गलियों तक पहुंचाये और सदस्यता अभियान में रिकोर्ड संख्या में सदस्यों को जोड़कर देश निर्माण में अपनी सहभागिता जरूर देँ।