# जोन 7 में अवैध निर्माण की अनदेखी करने वाले दो इंजीनियरों पर गिरी गाज, जारी होगा कारण बताओ नोटिस
बता दें कि जोन-7 में राजेंद्रनगर, लाजपत नगर, श्यामपार्क, शालीमार गार्डन, शालीमार गार्डन एक्सटेंशन, मोहननगर आदि एरिया आता है। जहां हाल ही में जीडीए वीसी कंचन वर्मा ने इस एरिया में हो रहे अवैध निर्माण की समीक्षा की थी। इसके बाद इस एरिया में अवैध निर्माण की शिकायत मिल रही थी। इसके चलते जीडीए वीसी कंचन वर्मा और ओएसडी वीके सिंह दोनों ने राजेंद्रनगर कॉलोनी का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने कई जगह पर अवैध निर्माण होता पाया। जिससे क्षुब्ध वीसी वर्मा ने तत्काल चीफ इंजीनियर वीएन सिंह को निर्देश दिया कि वह पवन गुप्ता और मनोज वशिष्ठ को प्रर्वतन जोन-7 से हटा दें। उसके बाद चीफ इंजीनियर ने दोनों को इस जोन से हटाकर इंजीनियरिंग विभाग से संबद्घ कर दिया है। अब इन दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।