मोदी सरकार ने डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार किया-मनोज तिवारी

                         # धारा 370 हटाने के ऐतिहासिक फैसले पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में जश्न


नई दिल्ली।  देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय गृह मंत्री  अमित शाह के प्रयासों से आज भारत के इतिहास में धारा 370 खत्म करने का ऐतिहासिक फैसला लिया गया। प्रदेश भाजपा कार्यालय में आज सभी धर्मों के लोग इस ऐतिहासिक फैसले पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष  मनोज तिवारी को मिठाई खिलाकर अपनी खुशियों का इजहार किया। इस ऐतिहासिक फैसले के बाद आज भारत माता की जय, वंदे मातरम एवं मोदी है तो मुमकिन है के नारों के साथ प्रदेश कार्यालय गूंज उठा।


दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने धारा 370 धारा को खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय गृह मंत्री  अमित शाह को बधाई देते हुये कहा कि वन नेशन, गे्रट नेशन की भावना प्रदर्शित करते हुये सभी जाति, धर्म के लोग आपस में एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं, संसद में जिन राजनीतिक दलों ने इस ऐतिहासिक बिल का समर्थन किया और जिन्होंने संसद के बाहर समर्थन किया हम उन सबको बधाई देते हैं। देश के लोग 70 वर्षों से धारा 370 हटाने का इंतजार कर रहे थे लेकिन किसी सरकार ने इसे हटाने की हिम्मत नहीं दिखाई।


श्री तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार के इस ऐतिहासिक फैसले के समर्थन में कहने के लिए शब्द कम हैं भावनायें ज्यादा हैं। पूरे देश में भारतीयता का माहौल है। इस ऐतिहासिक फैसले से जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख आज विकास के मुख्य धारा से जुड़ गया और डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का नारा था कि “एक देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान नहीं चलेगा, नहीं चलेगा“ को खत्म करने के बलिदान दिया। आज मोदी सरकार ने उनके सपने को साकार करते हुये धारा 370 हटाकर वहां पर एक निशान, एक विधान और एक प्रधान की व्यवस्था को लागू कर दिया। आज सभी लोग राजनीति से ऊपर उठकर इसका समर्थन कर रहे हैं, जो मुट्ठी भर लोग इस ऐतिहासिक फैसले के समर्थन में नहीं हैं ईश्वर उन्हें सदबुद्धि दें कि वह भी देश के हित में लिये गये फैसले का समर्थन करें।