नीतीश कुमार ने स्व श्री जेटली के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित किया

नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री स्व श्री अरूण जेटली के ए-44, कैलाश काॅलोनी, नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया एवं उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री श्री कुमार ने स्व श्री जेटली के शोक-संतप्त परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की एवं उन्हें ढाढस बंधाया।
 मुख्यमंत्री श्री कुमार के साथ बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा एवं सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ श्री ललन सिंह ने भी स्व श्री जेटली के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित किया एवं अपनी विनम्र श्रद्धांजलि दी।