पूर्वी दिल्ली नगर निगम चला रहा तीन दिवसीय डेंगू जागरूकता कार्यक्रम

दिल्ली। पूर्वी दिल्ली नगर निगम में स्थायी समिति अध्यक्ष संदीप कपूर ने कहा है कि पूर्वी दिल्ली में तीन दिनो के लिए डेंगू जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है कि जिसके तहत आज सभी वार्डों के शिक्षण संस्थानों का निरीक्षण किया गया।  29 अगस्त 2019 को सघन आबादी वाले अति जोखिम वाले क्षेत्रों मे यह अभियान चलाया जाएगा और उसके अगले दिन विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण किया जाएगा। इस कार्यक्रम मे न केवल क्षेत्र के चुने हुए प्रतिनिधि बल्कि विभिन्न एन. जी. ओ., ब्लाक प्रधान आदि को शामिल किया जाएगा।


इस अभियान के तहत आज गीता कॉलोनी स्थित अम्बेडकर संस्था का निरीक्षण करते हुए संदीप कपूर ने कहा कि पिछले माह भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के निर्देशानुसार तीन दिन के लिए ऐसा ही जागरूकता कार्यक्रम हर वार्ड मे चलाया गया था। उस कार्यक्रम के सफल आयोजन के उपरान्त पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने इस माह भी जन जागरूकता अभियान हर वार्ड मे चलाया जा रहा है उन्होनें अम्बेडकर प्रौद्योगिकी संस्थान मे एवं अपने वार्ड के अन्य शिक्षा संस्थानो मे जाकर पानी की टंकी, कूलर, गमले इत्यादि में मच्छर प्रजनन की जांच की और लोगों को डेंगू की रोकथाम हेतू जानकारी दी।


इस अभियान के बारे में उपमहापौर संजय गोयल ने बताया कि सामूहिक रूप से जनता व निगम द्वारा कार्य करने से पिछले माह काफी अच्छे परिणाम निकले थे। उन्होनें बताया कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम मे यमुना खादर के कई क्षेत्रो मे पानी आने के कारण एवं पिछले पखवाडे मे रूक-रूक कर बारिश होने के कारण कई जगह मच्छरो की उत्पत्ति पाई जा रही है इस संदर्भ मे जागरूकता अभियान के तहत क्षेत्र की जनता को जागरूक करने से मच्छरों की उत्पत्ति को काफी हद तक रोका जा सकता है।


अतिरिक्त आयुक्त (स्वास्थ्य) अलका शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम के संदर्भ मे दिशा निर्देश राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग निंयत्रण कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा भी  मिले हैं और भारत सरकार,दिल्ली सरकार व निगम के संयुक्त प्रयास द्वारा इस तीन दिन के प्रोग्रम मे मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होने बताया कि अभी तक डेंगू एवं चिकनगुनिया का कोई भी स्पष्ट मामला पूर्वी दिल्ली नगर निगम क्षेत्र मे नही आया है।