राष्ट्रीय हिंदी दिवस पखवाड़ा के उद्घाटन हेतु लखनऊ में समीक्षा बैठक आयोजित






लखनऊ ।भारतीय भाषा अभियान पूर्वी भारत के तत्वाधान् में आगामी 7 सितम्बर 2019 को राष्ट्रीय हिन्दी दिवस पखवाड़ा, उद्घाटन समारोह हेतु समीक्षा बैठक द दीप पैलेस,कैण्ट रोड,लखनऊ में सम्पन्न हुई। कुल 4 सत्रो में आयोजित बैठक में 7 सितम्बर के उदघाटन कार्यक्रम हेतु व्यवस्था के सभी पक्षों के तैयारी  पर गहन चर्चा हुयी। कार्यक्रम की समीक्षा हेतु दिल्ली से भा० भा०अ० पूर्वी भारत के संयोजक  कामेश्वरनाथ मिश्र, राघवेन्द्र शुक्ल संयोजक उ प्र,  विमल श्रीवास्तव , संरक्षक उ० प्र०, हरिगोविन्द उपाध्याय   सहसंयोजक उ०प्र०,डा० उदयवीर सिंह संयोजक अवध प्रान्त, प्रतिभा महिला प्रमुख,जिला संयोजक  अवनीन्द्र परिहार , डा० सत्येन्द्र मिश्र एवं आयोजन समिति के समस्त महत्वपूर्ण कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।