सैकड़ों प्रोफेशनल्स एवं दिल्ली में रहने वाले कश्मीरी लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश ई लाईब्रेरी प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित संगठन पर्व सदस्यता अभियान के कार्यक्रम का आयोजन आज प्रदेश कार्यालय पर किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में प्रोफेशनलस, इंजीनियर, डॉक्टर, अधिवक्ताओं, विश्व विद्यालयों के प्रोफेसर, बैंकों के अधिकारी, मल्टीनेशनल कम्पनियों के सीईओ, मानवाधिकार के लिये काम करने वाले व कश्मीर से अनुच्छेद 370 के खत्म किये जाने पर भाजपा की संगठन शक्ति व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व से प्रभावित होने वाले समूह ने पत्रकारों के समक्ष पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ली। 
                                 दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता नें भाजपा का पटका पहनाकर भाजपा की प्राथमिक सदस्यता लेने वाले सभी लोगों का हार्दिक अभिनन्दन किया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री सतेन्द्र सिंह, मीडिया प्रमुख अशोक गोयल देवराहा, केन्द्रीय कार्यालय लाईब्रेरी के डॉ. अशिवानन्द अचारी, लाईब्रेरी व ट्रेनिंग डाक्यूमेन्टेशन के सह संयोजक सुनील पाण्डेय एवं  रितु शर्मा उपस्थित थी। ई-ग्रंथालय प्रकल्प की प्रदेश संयोजक डाॅ. शोभा विजेन्द्र ने कार्यक्रम का संचालन किया।
                                सदस्यता अभियान के तहत आज जम्मू कश्मीर से प्रोफेसर  शैफाली शर्मा,  सुधेन गुप्ता, अनीता अग्रवाल, स्टार्ट अप कम्पनी के चैयरमैंन अकाश अत्री, एफएमसीजी कम्पनी के अध्यक्ष  नवीन गुप्ता, बौद्धिक सम्पदा अधिकार के विधि परिषद् के सदस्य  निशांत शर्मा, डॉ. मनोज यादव, डॉ. किरन अग्रवाल सहित सैकड़ो की संख्या में प्रोफेशनलस ने भाजपा परिवार में सम्मिलित हुये। 
                                उपस्थित कार्यकर्ताओं व पत्रकारों को सम्बोधित करते हुये दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि भारत माता की जय के उद्घोष के साथ आज जम्मू कश्मीर से बड़ी संख्या में आये लोग, प्रोफेशनलस, इंजीनियर, डॉक्टर, अधिवक्ता, विश्व विद्यालयों के प्रोफेसर, बैंकों के अधिकारी, मल्टीनेशनल कम्पनियों के सीईओ, मानवाधिकार के लिये काम करने वाले लोग भाजपा में सम्मिलित हुये, यह सभी मुझे प्रेरणा देते हैं। देश के लिए सिरदर्द बनी अनुच्छेद 370 जिसने दानव का रूप ले लिया था जिसका दमन करने में आज तक किसी भी पार्टी या विचारधारा ने इच्छाशक्ति नहीं दिखाई उस राक्षस का अंत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी राष्ट्रवादी विचारधारा से किया है। यह धारा किसने लगाई, कैसे लगी, यह सभी जानते हैं, लेकिन यह धारा देश को तोड़ने में लगी थी जिसे हटाकर ऐतिहासिक निर्णय क्षमता केन्द्र सरकार ने दिखाई है। 
                              श्री तिवारी ने कहा कि अनुच्छेद 370 के खत्म होने से लोगों में कितनी खुशी है इस बात का परिचायक आप कश्मीरी लोगों का इतनी बड़ी संख्या में भाजपा में सम्मिलित होना है। खुशी के इस वातावरण में कुछ ऐसे दल के सीनियर लोग भी हैं जो यह चाह रहे है कि कश्मीर से किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना की कोई खबर आये। कश्मीर में आज तक इंसानियत व लोकतंत्र की हत्या खुलेआम होती थी अब तक गोली चलने से 42 हजार मासूम नागरिक की असमय मृत्यु हो चुकी है। जब इन मासूमों की जान गई तब किसी ने शांति की बात नहीं कही और अब कश्मीर को लेकर लोगों के बीच भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं। आप सभी का स्वागत व अभिनन्दन करते हुये मुझे बेहद खुशी हो रही है, हम आपसे वादा करते हैं कि आपका उतना ही सम्मान करेंगे। दिल्ली में झूठ की बिसात पर धर्म व जातिं की राजनीति करने वाली पार्टी को सत्ता से बाहर करने व दिल्ली में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए आप सभी काम करेंगे, ऐसा मेरा विश्वास है।
                               दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा के प्रांगण में आज चार्टेड अकाउटेन्ट, डॉक्टर, प्रोफेसर, एमएनसी कम्पनियों के अधिकारी व बहुत बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी वर्ग भाजपा की ओर आ रहे हैं जिसका मतलब स्पष्ट है कि देश में भाजपा का मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सही ढंग से पहुंच रहा है। आप सभी ने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रेरित देश के लिए जज्बे व उनकी लग्न को देखा है जिसे लेकर आप सभी एक स्वर में यह कह सकते है कि मोदी है तो मुमकिन है। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है जिसके मूल भाव में देश को विश्व गुरू बनाना और मां भारती को परमवैभव के उच्चतम शिखर पर पहुंचाना है। अनुच्छेद 370 हटने से देश के करोड़ों लोगों का विश्वास भाजपा में और अधिक बढ़ गया है जिसका परिणाम रिकोर्ड संख्या में हो रही सदस्यता है।
                            ई-ग्रंथालय प्रकल्प की प्रदेश संयोजक डाॅ. शोभा विजेन्द्र ने कहा कि संगठन पर्व सदस्यता अभियान के अन्तर्गत सैकड़ो की संख्या में बुद्धिजीवी वर्ग समर्पित भाव के साथ भाजपा के साथ जुड़ रहा है। राष्ट्रवाद से प्रभावित देश की सेवा करने के लिए तन-मन-धन से पार्टी के साथ जुड़ने के इनके निर्णय का हम स्वागत करते हैं। इतनी अधिक संख्या में बुद्धिजीवी वर्ग का एक जगह पर एकत्र होना दुर्लभ होता है, लेकिन भाजपा की संगठन शक्ति व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व इन लोगों को उर्जावान बनाकर देश सेवा के लिए प्रेरित करता है।