स्व0 श्री अरूण जेटली की अन्त्येष्टि में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

नई दिल्ली। 25 अगस्त, 2019: मुख्यमंत्री, बिहार श्री नीतीश कुमार आज पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व0 श्री अरूण जेटली के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। यह कार्यक्रम नई दिल्ली स्थित निगमबोध घाट पर सम्पन्न हुआ। घाट पर मुख्यमंत्री श्री कुमार ने स्व0 श्री जेटली के पार्थिव शरीर का नम आँखों से अंतिम दर्शन किया एवं भावभीनी श्रद्धांजलि दी। 
मुख्यमंत्री के साथ बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, जल संसाधन मंत्री  संजय कुमार झा, सांसद  राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह एवं अन्य भी उपस्थित थे।