भाजपा नेत्री रूबी यादव का कटवारिया सराय में आयोजित *गणेश चतुर्थी महोत्सव* में हुआ सम्मान

दक्षिणी दिल्ली । कटवारिया सराय ग्राम महरौली में 'नीलमाधाबा सेवा समिति' के तत्वाधान में आयोजित “गणेश चतुर्थी” महोत्सव पर गणेश पूजा का आयोजन किया गया। जिसमे भाजपा दिल्ली प्रदेश सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की अध्यक्षा रूबी फोगाट यादव को कटवारिया सराय ग्रामवासियों द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रूबी यादव ने कहा कि हमारे देश मे विविधताओं के बावजूद इतनी ऐकता है कि हम कश्मीरी से कन्याकुमारी तक, कामाख्या से कच्छ तक सभी पर्व एकजुटता के साथ मनाते है। विश्व मे भारत एकमात्र ऐसा देश है जहाँ हमारी संस्कृति हमारी सभ्यता हमारे संस्कार सर्वोपरी है और बचपन से ही हम हमारे बच्चों को राष्ट्रपथ पर चलना सिखाते है। रूबी यादव ने ग्रामवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनायें दी।