साहित्यिक पत्रिका साहित्यiजलि प्रभा के सितम्बर माह के अंक का लोकार्पण






प्रयागराज l  विख्यात साहित्यकार भगवतीचरण वर्मा  एवं सुविख्यात महिला कथाकार अमृता प्रीतम की स्मृति में साहित्यiजलि प्रभा के सितंबर अंक का लोकार्पण  प्रयागराज में महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय वर्धा के प्रयागराज केंद्र के  सभागार मे भव्य समारोह में किया गया l   

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ द्वारा प्रकाशित मासिक  पत्रिका साहित्यiजलि प्रभा के सितंबर अंक का लोकार्पण पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मुनेश्वर मिश्रा जी के कर कमलों द्वारा किया गया l पत्रिका से जुड़े संपादक मंडल के सभी सदस्य सभी संवाददाता एवं पत्रकार महासंघ के सभी स्थानीय पदाधिकारियों ने अपनी गरिमामय उपस्थिति से आयोजन में  चार चांद लगाया।

आयोजन में साहित्य पर गंभीर चर्चा हुई और उपस्थित कवियों ने देर शाम तक काव्य सरिता का प्रवाह करके श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया  l 

खचाखच भरे सभागार में इस संपूर्ण आयोजन का संचालन महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक एवं पत्रिका के संपादक डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय ने किया l  मुख्य अतिथि के रुप में महासंघ के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ बालकृष्ण पांडे उपस्थित रहे  विशिष्ट अतिथियों में महासंघ के  साहित्य प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी  श्याम नारायण  श्रीवास्तव एवं  महासंघ के अनुशासन व  जांच प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी जगदंबा प्रसाद शुक्ला  उपस्थित रहे  l प्रयागराज शाखा के साहित्य प्रकोष्ठ के प्रभारी  डॉक्टर रामलखन चौरसिया ने सभी अभ्यागत कवियों साहित्यकारों और पत्रकारों का स्वागत किया राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर भगवान प्रसाद उपाध्याय ने  पत्रिका के इतिहास के बारे में विस्तार से चर्चा किया  l राष्ट्रीय महासचिव श्याम सुंदर सिंह पटेल ने सभी अतिथियों को बैज लगाकर उनका स्वागत किया l  प्रयागराज के जिलाध्यक्ष अखिलेश मिश्र ने सभी अतिथियों का वाचिक स्वागत किया l  मध्यप्रदेश के चाकघाट से पधारे वरिष्ठ पत्रकार राम लखन गुप्ता ने साहित्य पर विस्तार से व्याख्यान देकर महत्वपूर्ण विषयों को प्रतिपादित किया l   विषय प्रवर्तन शिवा शंकर पांडे नवाबगंज  द्वारा किया गया l 

 समारोह में उमेश चंद्र श्रीवास्तव कमल नारायण शुक्ला राजेंद्र सिंह रत्नेश द्विवेदी कुलदीप शुक्ला बबलू सिंह बिहारी योगेंद्र नाथ मिश्र राम नाथ त्रिपाठी ऋषिकेश श्रीमती नीलिमा मिश्रा प्रतिमा मिश्रा सरिता श्रीवास्तव प्रीति मालवीय  अनीशा शुक्ला भावना त्रिपाठी कपिल जी पांडे डॉक्टर अनिल कुमार वर्मा   अजीत शर्मा आकाश सतीश चंद्र मिश्र मधुर विद्या कांत मिश्रा  प्रदीप गुप्ता शाह आलम  सूर्यमणि दुबे पुष्पराज जायसवाल  विक्रम सिंह अजय जायसवाल  निशा चौधरी मंजू पांडे महक जौनपुरी सोनू चौरसिया गोलू श्रीवास्तव सहित दर्जनों साहित्यकार पत्रकार व कवि उपस्थित रहे  lअंत में राष्ट्रगान द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया l