महिलाओं के लिये विशेष 15 दिवसीय आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ






पश्चिमी दिल्ली । बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत महिला शक्ति जन जागृति मंच(N. G. O.) द्वारा देश व दिल्ली मे महिलाओं विशेषकर नाबालिग बच्चियों के साथ होने वाली गलत घटनाओं की चुनौतियों से निपटने के लिए आज शिवा एन्क्लेव विकास नगर उत्तमनगर मे एक बार फिर 15 दिन का आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ किया गया।  शिविर में  महिलाओं व बच्चियों को संभावित खतरों से निपटने के लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा। संस्था का उद्देश्य महिलाओ को आत्मनिर्भर एवं आत्मरक्षक बनाना है। माता पिता हमेशा अपने बच्चों के साथ हमेशा नही हो सकते तो ऐसी स्तिथि मै बच्चे खुद इतने सक्षम बन सके की खुद के साथ साथ दूसरो की भी मदद कर पाए. संस्था द्वारा साल मै 4/5 केम्प लगाए जाते है. कार्यक्रम के दौरान शोभा दुबे, कनक त्यागी, सुदेश सिंह, सरोज सिंह सुभाष त्यागी अरविन्द त्यागी सुनीता अरोड़ा इत्यादि मौजूद रहे और कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रियंका सिंह ने किया।