राष्ट्रीय रेल संग्रहालय में राजभाषा पखवाड़ा समापन एवं राजभाषा वार्षिक पुरस्कार वितरण सम्पन 

 नई दिल्ली। राष्ट्रीरय रेल संग्रहालय चाणक्यय पुरी नई दिल्ली  में महाप्रबंधकए उत्तंर रेलवे  टी पी सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर राजभाषा पखवाड़ा समापन एवं राजभाषा वार्षिक पुरस्कारर वितरण समारोह का शुभारंभ किया। मुख्य  राजभाषा अधिकारी एवं प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक  राम लाल ने इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का स्वाधगत किया। मुख्य  अतिथि महाप्रबंधक  सिंह ने राजभाषा विभागए प्रधान कार्यालय द्वारा प्रकाशितस रस्वखती संगम 2019 के द्वितीय अंक का विमोचन किया।  इस कार्यक्रम का संचालन डॉ रोशनी खुबचंदानी उप महाप्रबंधक राजभाषा ने किया।


इस अवसर पर महाप्रबंधक महोदय  टी पी सिंह ने सरकारी कामकाज में राजभाषा हिंदी का उत्कृंष्टक प्रदर्शन करने वाले उत्तर रेलवे के विभिन्न विभागों के कुल 148 अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। राजभाषा पखवाड़े के दौरान आयोजित राजभाषा प्रदर्शनी में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले क्रमशर यांत्रिक,परिचालन और भंडार एवं कार्मिक संयुक्त रूप से विभागों को ट्रॉफियां प्रदान की।  इस अवसर पर एक हास्य कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया जिसमें प्रख्यात कवि दिनेश रघुवंशी,  वेद प्रकाश वेद,  हेमंत पांडेय तथा श्रीमती गौरी मिश्रा ने काव्य पाठ किया।


अपने  संबोधन में मुख्य अतिथि महाप्रबंधक सिंह ने राजभाषा पखवाड़े को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी विभागों, मंडलों और कारखानों के अधिकारियों कर्मचारियों की सराहना की। पखवाड़े का कुशल नेतृत्व  करने के लिए उन्होंने मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक राम लाल और उनकी राजभाषा टीम की प्रशंसा की। अंत में उप महाप्रबंधक राजभाषाए डॉ रोशनी खुबचंदानी ने समारोह को सफल बनाने में सहयोग देने और इस अवसर पर पधारने के लिए सभी को धन्य्वाद दिया।