दिल्ली के तीनों महापौरों ने की सफाई कर्मचारियों की यूनियन के साथ अहम बैठक

दिल्ली।उत्तरी दिल्ली के महापौर अवतार सिंह, दक्षिणी दिल्ली की महापौर सुनिता कांगडा, पूर्वी दिल्ली की महापौर अंजू, उत्तरी दिल्ली के उपमहापौर  योगेश वर्मा, उत्तरी दिल्ली नगर निगम में स्थायी समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में स्थायी समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र, पूर्वी दिल्ली नगर निगम में स्थायी समिति के अध्यक्ष संदीप कपूर, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में नेता सदन कमलजीत सहरावत, उत्तरी दिल्ली नगर निगम की आयुक्त वर्षा जोशी, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के आयुक्त ज्ञानेश भारती, पूर्वी दिल्ली नगर निगम की आयुक्त दिलराज कौर व तीनों निगम के सफाई कर्मचारियों की 37 यूनियनों के पदाधिकारी उपस्थित थे। 


महापौर अवतार सिंह ने बताया कि सफाई कर्मचारी दिल्ली नगर निगम की रीड की हड्डी और सफाई कर्मचारियों की सभी मांगो के प्रती निगम गंभीर है। उन्होंने कहा की आज की बैठक में सफाई कर्मचारियों की 37 यूनियन ने भाग लिया था और सभी मुद्दो पर विस्तार से चर्चा कि गई है।


स्थायी समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश ने बताया कि हमने उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के साथ भी बैठक की है और बहुत हद तक सभी मुद्दों को सुलझाया भी है। उन्होंने कहा कि हर एक सफाई कर्मचारी हमारे लिए महत्वपूर्ण है और हम सब सफाई कर्मचारियों की मांगो के प्रती गंभीर है। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारियों की 37 यूनियनों ने सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा के बाद अपनी संतुष्टी व्यक्त की है और हडताल वापस लेने का फैसला किया है।


दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में नेता सदन कमलजीत सहरावत ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की सभी मांगो को लेकर तीनों निगम काफी गंभीर है और उनकी मांगो पर कार्य शुरू भी हो चुका है।