कालकाजी विधानसभा में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने कैंसर जांच एवं जागरूकता शिविर लगाया
नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की ओर से श्रीनिवासपुरी मंडल में कैंसर जांच एवं जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर के माध्यम से क्षेत्र के निवासियों को स्त्री रोग विशेषज्ञ, कैंसर रोग विशेषज्ञ, दंत सर्जन, लैब टेक्नीशियन, कान नाक गला, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, मैमोग्राफी, महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर सीए 125, बच्चेदानी कैंसर, पैप स्मीयर, महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर, सीबीसी, बीपी मेजरमेंट, बीएमआई पुरुषों तथा महिलाओं में लंग कैंसर का एक्सरे, पीएसए मशीन द्वारा रक्त परीक्षण प्रॉस्टेट कैंसर, हेड एंड नेट एग्जामिनेशन एंड एंडोस्कोपी जैसे 10 से 15 हजार तक के मुफ्त टेस्ट क्षेत्र के निवासियों को मुहैया करवाये गये।

 

इस अवसर पर डाॅक्टरों के साथ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष  योगिता सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष  विष्णु मित्तल,निवासपुरी वार्ड निगम पार्षद स्थाई समिति उपाध्यक्ष दक्षिण दिल्ली नगर निगम राजपाल सिंह, प्रदेश मंत्री विक्रम बिधूड़ी, जिला अध्यक्ष रोहतास कुमार, जिला कार्यालय मंत्री विजय धवन, महिंद्र नरूला, मंडल अध्यक्ष  हरीश कुमार,युवा मोर्चा अध्यक्ष  हरजिंदर सिंह सोढ़ी, उपमा चैहान, राजू बदलानी, राम भरोसे, शिव कुमार गौतम, श्याम बिहारी, वीरेंद्र गौतम, सुरेश आर्य, सतीश शर्मा चुन्नू, महेंद्र कुमार झंडू,  संतु भाई, चतर सिंह, संजय सिंह,  प्रदीप सिंह,  रितिक,  नीरज, गन्नू भाई, नित्यानंद,  रामसेवक आदि शामिल हुये।

 

भाजपा दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष  योगिता सिंह ने कहा कि मुफ्त कैंसर जांच जागरूकता शिविर में कालकाजी विधानसभा के निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इस अभियान को सफल बनाया। मैं क्षेत्र के लोगों का आभार व्यक्त करती हूँ और समय-समय पर जनता के स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित कार्यक्रम चलाती रहूंगी।