भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महापर्व छठ से जुड़ी हुई कई जानकारियां हमें इसके महत्व का बोध कराती हैं। लोगों का मानना है कि त्रेता युग के राजा ऐल ने सूर्य मंदिर का निर्माण करा पवित्र सूर्य कुंड तालाब की स्थापना की थी। कथाओं के अनुसार राजा ऐल, कुष्ठ से पीड़ित थे और उस वक्त शिकार खेलते हुए देव के वन्य प्रांत में पहुंचे और रास्ता भटक गये। भूखे-प्यासे राजा को एक छोटा सा सरोवर दिखा, जैसे ही उसका पानी पिया उन्हें रोग से मुक्ति मिल गयी। इसके बाद स्वप्न में उन्हें भगवान ने दर्शन दिया और मंदिर का निर्माण करा सरोवर में दबी पड़ी भगवान भास्कर की प्रतिमा को स्थापित करने को कहा। सुबह-सुबह राजा ने वही किया। मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ करा दिया और फिर सूर्य कुंड तालाब की नींव रखी। मंदिर के निर्माण के संबंध में अलग-अलग कथाएं हैं और अलग-अलग मत भी हैं। उन्होंने छठ व्रत धारियों से निवेदन किया कि इस बार दिल्ली के सुख संबृध्द की कामना करें।
