भाजपा प्रदेश कार्यालय में दिल्ली के जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए चलाए जा रहे अभियानों को लेकर समीक्षा की गई


दिल्ली।लॉक डाउन 3 के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आज प्रदेश कार्यालय में दिल्ली के गरीब व जरूरतमंद लोगों की भोजन, खाद्य सामग्री व अन्य प्रकार की सहायता के लिए चलाए जा रहे अभियानों को लेकर अहम बैठक की गई। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दिल्ली प्रभारी श्याम जाजू, दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी , प्रदेश संगठन महामंत्री  सिद्धार्थन, प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल,रविंद्र गुप्ता व राजेश भाटिया उपस्थित थे।

प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि केंद्र की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार श्रमिक मजदूर अपने राज्य में जा सकते हैं इसलिए दिल्ली में अगर कोई ऐसे श्रमिक मजदूर भाई-बहन रह रहे हैं जिन्हें अपने राज्य जाना चाहते हैं तो ऐसे में वह अपने आसपास के भाजपा कार्यकर्ता से संपर्क कर सकते हैं। भाजपा कार्यकर्ता की ओर से उनके जाने की समुचित व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाएगा और अन्य किसी भी प्रकार की मदद की जाएगी। भाजपा कार्यकर्ता जरूरतमंद की सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है और यही हमारा संकल्प भी है।

प्रदेश महामंत्री रविंद्र गुप्ता ने दिल्ली भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जब तक लॉक डाउन की अवधि के दौरान दिल्ली के सभी गरीब व जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सदैव तैयार रहें। दिल्ली के जरूरतमंद लोगों से अपील की कि अगर उन्हें किसी प्रकार की सहायता की जरूरत है ऐसे में वह अपने क्षेत्र के भाजपा जिला अध्यक्ष या भाजपा कार्यकर्ता से संपर्क करें, आपको कम से कम समय में सहायता प्रदान की जाएगी।

प्रदेश महामंत्री राजेश भाटिया ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील कि कि दिल्ली में रहने वाले देश के उत्तर-पूर्वी राज्य अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड व त्रिपुरा के भाई-बहनों का विशेष ध्यान रखें और अगर इन्हें भोजन या खाद्य सामग्री को लेकर किसी भी प्रकार की समस्या है तो उसका जल्द से जल्द निवारण करें। हमें यह सुनिश्चित करना है कि उत्तर पूर्वी राज्यों के भाई बहनों कि हर प्रकार हमें अविलंब सहायता करनी है।