दिल्ली सरकार और नगर निगम कोरोना महामारी पे नियंत्रण में विफल -चौo अनिल कुमार 

# ‘‘कांग्रेस के सिपाहीकरेंगे कोरोना की धुलाई’’ का उदघाटन तिलक नगर जिला में 


नई दिल्ली।दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने आज दिल्ली कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे सैनिटाईजेशन महा अभियान के पांचवे चरण ‘‘कांग्रेस के सिपाही, करेंगे कोरोना की धुलाई’’ का उदघाटन तिलक नगर जिला में दुर्गा मंदिर, ए ब्लाक मादीपुर से किया। उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान दिल्ली कांग्रेस द्वारा जरुरतमंद गरीबों के लिए चलाई जा रही ‘‘कांग्रेस की रसोई’’ का भी निरीक्षण किया, जो गरीबों की भूख मिटाने में अहम भूमिका निभा रही है। चौ0 अनिल कुमार के नेतृत्व में सैनिटाईजेशन अभियान चलाया जा रहा है और क्षेत्र में गरीब और बेरोजगारों के लिए चलाई जा रही कांग्रेस की रसोई के अन्तर्गत भोजन वितरण कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है। प्रदेश कार्यालय में भी कांग्रेस की रसोई के द्वारा सैंकड़ो लोगों को पौष्टिक खाना वितरित किया गया।


चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि कोरोना केसों के आंकड़े बता रहे है कि बीतते हर दिन में यह साबित हो रहा है कि केजरीवाल सरकार राजधानी दिल्ली में फैलते कोरोना पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह असफल हो रही है।उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली सरकार कोरोना महामारी को फैलने से रोकने में पूरी तरह असफल हो रही है तथा दिल्ली सरकार के अस्पतालों में भारी भीड़ है और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के कारण कोरोना मामलों वाले लोगों का सही इलाज भी नही हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि परिणामस्वरुप लोगों को प्राईवेट अस्पतालों में इलाज कराने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी पर दिल्ली सरकार का कठोर दृष्टिकोण दिल्ली में कोविड मामलों की वृद्धि के लिए जिम्मेदार है। उन्होंने दिल्ली भाजपा शासित नगर निगम की कोविड महामारी के प्रति असंवेदनशीलता की भी आलोचना की।


चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि कांग्रेस कोरोना यौद्धा कालोनियों के उन सभी क्षेत्रों में पहुॅचकर सैनिटाईजेशन कर रहे हैं, जहां दिल्ली सरकार के सैनिटाईजेशन कर्मचारी नही पहुच पा रहे है।  साथ ही उन गरीब व जरुरतमंद लोगों को पौष्टिक भोजन भी उपलब्ध करा रहे है जो कोरोना में सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।


प्रदेश अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि जिला स्तर पर चलाए जा रहे दिल्ली कांग्रेस के सैनिटाईजेशन महा अभियान का मुख्य केन्द्र कालोनियों के वे सभी छोटे-छोटे स्थान होंगे जहां दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम सैनिटाईजेशन के लिए पहुच ही नही पाए हैं। उन्होंने कहा कि सैनिटाईजेशन महा अभियान के अंतर्गत कांग्रेस के कोरोना यौद्धा कालोनियों की सभी छोटी बड़ी गलियों को सैनिटाईज कर रहे है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देशानुसार दिल्ली के प्रवासी श्रमिकों को दिल्ली से उनके राज्य तक श्रमिक स्पेशल ट्रेन में सुगम यात्रा की सुविधा के लिए  जिला स्तर पर कंट्रोल रुम का गठन किया गया। उन्होंने कहा कि इस संबध में आज प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में जिला अध्यक्षों की एक बैठक भी की गई।