इतिहासकार डॉ जोशी नहीं रही



जयपुर।  राजस्थान के सामाजिक एवम् सांस्कृतिक जीवन के विभिन्न पक्षों पर शोध कार्यों को अंतराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने वाली इतिहासकार एवम् विकास अध्ययन संस्थान की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ वर्षा जोशी का यहाँ राजधानी के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।वह पचपन वर्ष की थी।उनके पति सुरजीत सिंह जाने माने  अर्थशास्त्री थे। डॉ जोशी के परिवार में उनकी बेटी दीपाक्षि है।
डॉ जोशी इतिहास और विकास दोनों के क्षेत्रों में  जेंडर के मुद्दे की विशेषज्ञ थी। महिला और बच्चों से जुड़े-स्वास्थ्य,पोषण,सामाजिक स्थिति पर उनके अध्ययन ने विकास कार्यक्रमों में मदद की है।उनके निधन से सामाजिक विकास शोध एवं अध्ययन,महिला बाल संरक्षण मुद्दे पर कार्य एवम् इतिहास लेखन के क्षेत्र में राज्य को अपूरणीय क्षति हुई है।जोशी वाग्धारा,स्योर,सिकोडिकोंन,रूपा यन से भी जुड़ी हुई थी। नेहरू युवा केंद्र संगठन के राज्य निदेशक डॉ भुवनेश जैन ने वर्षा जोशी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।