मनोज तिवारी ने आज दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर लॉन्च किया *मिशन अनिवार्य*

 # दिल्ली के झुग्गी-बस्ती में रहने वाली एवं जरूरतमंद किशोरी और महिलाओं के बीच वितरित किए जाएंगे 6 लाख सैनेटरी       नैपकिन
नई दिल्ली। दिल्ली के झुग्गी-बस्ती में रहने वाली एवं जरूरतमंद किशोरी और महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य और स्वच्छता संबंधी जरूरतों को देखते हुए आज दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  मनोज तिवारी कल दिल्ली पुलिस के महिला के साथ मिलकर#Mission_ अनिवार्य की शुरुआत की जिसके तहत 6 लाख सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर नई दिल्ली के एडिशनल डीसीपी अजय तोमर, चाणक्यपुरी की एसीपी प्रज्ञा आनंद, स्थाई समिति एसडीएमसी की पूर्व अध्यक्ष  शिखा राय, नेता सदन एसडीएमसी  कमलजीत सेहरावत, प्रदेश प्रवक्ता टीना शर्मा, मीडिया पैनलिस्ट चारू प्रज्ञा प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष अंजली राणा, जिला अध्यक्ष उत्तर पूर्व मणि बंसल, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी नीलकांत बक्शी, मीडिया प्रमुख अशोक गोयल देवराहा उपस्थित थे।

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि लॉक डाउन के दौरान हर व्यक्ति अपने स्तर पर जरूरत की चीजों के लिए संघर्ष कर रहा है। कोरोना महामारी के संकट के समय में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाली किशोरी व महिलाओं के लिए खुद को स्वस्थ रखना भी एक चुनौती है इसीलिए दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर #Mission_अनिवार्य के तहत उन किशोरी और महिलाओं के बीच छह लाख सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया जाएगा और यह आगे भी जारी रहेगा। जब महिलाएं स्वस्थ होंगी तभी पूरा परिवार स्वस्थ रहेगा। श्री तिवारी ने इस अभियान से जुड़ने के लिए दिल्ली पुलिस का धन्यवाद करते हुए कहा कि सेनेटरी नैपकिन के वितरण के दौरान महिला पुलिस से सीधे संपर्क में आने के कारण की झोपड़ी में रहने वाली महिलाओं के आत्मविश्वास को भी बल मिलेगा और जरूरत पड़ने पर वह अपनी समस्याओं को खुलकर उनके सामने रख सकेंगी।


नई दिल्ली के एडिशनल डीसीपी अजय तोमर ने कहा कि एक संकट के समय में हमें मिलकर, संयम रखते हुए एक दूसरे की मदद करनी है। कोरोना वायरस को हराने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और लॉक डाउन के नियमों का पालन करना भी उतना ही जरूरी है।सांसद मनोज तिवारी ने इस अभियान की शुरुआत कर बहुत ही नेक काम किया है।हम मिलकर #Mission_अनिवार्य के अंतर्गत यह सुनिश्चित करेंगे कि झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली महिलाओं-किशोरियों के स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए सेनेटरी पैड उन तक पहुंचे।

चाणक्यपुरी की एसीपी प्रज्ञा आनंद ने कहा कि #Mission_अनिवार्य के तहत मिलकर काम करना दिल्ली पुलिस के लिए यह गर्व की बात है। सैनेटरी नैपकिन भी महिलाओं और किशोरियों के लिए बहुत जरूरी चीजें हैं, जिसकी उपलब्धता उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी बाकी जरूरत की सामग्री। यह बहुत ही खुशी की बात है कि इस अभियान के जरिए दिल्ली पुलिस को लोगों से जुड़ने का, उनसे सीधा संवाद करने का मौका मिलेगा। 6 लाख सैनेटरी नेपकिन वितरण करने के बाद भी यह मुहिम आगे भी जारी रहेगा। इस विषम परिस्थितियों में गरीब किशोरियों व महिलाओं की मदद के लिए सभी को आगे आना चाहिए, अगर वह स्वस्थ होंगी तभी एकजुट होकर कोरोना महामारी के खिलाफ इस जंग को जीत सकेंगी।

#Mission_ अनिवार्य संयोजक व प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी नीलकांत बक्शी ने बताया कि झुग्गी-झोपड़ी व बस्तियों में रहने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को राशि के अभाव में सेनेटरी पैड खरीद पाना भी आसान नहीं है। इस संकट के समय में महिलाओं, बालिकाओं की इस तकलीफ से राहत देने व स्वच्छता और उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए इस मिशन के तहत सेनेटरी पैड वितरण की शुरुआत कर रहे हैं। शुरुआती दौर में 6 लाख सैनेटरी नेपकिन वितरण करने के बाद भी यह सिलसिला आगे जारी रहेगा और जिला एवं मंडल स्तर पर इस तरह के कार्यक्रम कर जरूरतमंद महिलाओं को यह सेनेटरी नैपकिन वितरण किए जाएंगे